वित्त मंत्रालय
भारत सरकार के खातों की मई 2026 तक की मासिक समीक्षा (वित्त वर्ष 2026-27)
प्रविष्टि तिथि:
30 JUN 2026 5:44PM by PIB Delhi
भारत सरकार के मई 2026 तक के मासिक खातों का संकलन कर रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई है। मुख्य बिंदु नीचे दिए गए हैं:
भारत सरकार को मई 2026 तक ₹7,18,669 करोड़ (बीई 2026-27 से संबंधित वर्ष की कुल प्राप्तियों का 19.7%) प्राप्त हुए, जिसमें ₹3,48,138 करोड़ कर राजस्व (केंद्र को प्राप्त शुद्ध राशि), ₹3,50,867 करोड़ गैर-कर राजस्व और ₹19,664 करोड़ गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। इस अवधि के दौरान भारत सरकार की ओर से राज्य सरकारों को करों के हिस्से के हस्तांतरण के तौर पर ₹1,75,557 करोड़ का भुगतान किया गया है, जो बीते वर्ष की तुलना में ₹12,086 करोड़ अधिक है।
भारत सरकार की ओर से किया गया कुल व्यय ₹8,81,023 करोड़ (बीई 2026-27 से संबंधित बजट का 16.5%) है, जिसमें से ₹6,30,020 करोड़ राजस्व मद पर और ₹2,51,003 करोड़ पूंजी मद पर है। कुल राजस्व व्यय में से ₹1,81,461 करोड़ ब्याज भुगतान के मद पर और ₹75,542 करोड़ प्रमुख सब्सिडी के मद पर है।
***
पीके/केसी/एमएम
(रिलीज़ आईडी: 2279529)
आगंतुक पटल : 76