उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन 27-28 जून को कर्नाटक का दौरा करेंगे
उपराष्ट्रपति बेंगलुरु में नादप्रभु श्री केम्पेगौड़ा की 517वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे
प्रविष्टि तिथि:
26 JUN 2026 1:49PM by PIB Delhi
भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन 27 से 28 जून, 2026 तक दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे।
27 जून, 2026 को उपराष्ट्रपति बेंगलुरु में नादप्रभु श्री केम्पेगौड़ा की 517वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे।
28 जून, 2026 को उपराष्ट्रपति बेंगलुरु में राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RGUHS) के स्थापना दिवस और मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित नशा मुक्त भारत सम्मेलन में भाग लेंगे।
***
पीके/केसी/जेएस
(रिलीज़ आईडी: 2278204)
आगंतुक पटल : 439