रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय रेलवे ने हरियाणा और राजस्थान में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए पटुवास, मेहराना, हांसी और बिजाईनगर में अतिरिक्त ट्रेन ठहराव को मंजूरी दी है


दिल्ली-सत्रोद पैसेंजर, अगरतला-फिरोजपुर एक्सप्रेस, बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस और जयपुर-आसरवा एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए नए ठहराव से हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा

प्रविष्टि तिथि: 22 JUN 2026 1:06PM by PIB Delhi

भारतीय रेलवे ने रेल सुविधा की सुगमता और संपर्क में सुधार लाने के उद्देश्य से यात्रियों के लिए शुरू की गई एक पहल के तहत हरियाणा और राजस्थान के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर चार ट्रेनों के लिए अतिरिक्त ठहराव को मंजूरी दी है जिससे स्थानीय यात्रियों, छात्रों, किसानों, व्यापारियों और अन्य रेल उपयोगकर्ताओं को लाभ होगा।

स्वीकृत ठहराव में निम्नलिखित शामिल हैं:

  • हरियाणा के पटुवास मेहराना स्टेशन पर 54085/54086 दिल्ली-सत्रोद पैसेंजर ट्रेन।
  • हरियाणा के हांसी स्टेशन पर 14619/14620 अगरतला-फिरोजपुर एक्सप्रेस।
  • हरियाणा के हांसी स्टेशन पर 14717/14718 बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस।
  • राजस्थान के बिजैनगर स्टेशन पर 12981/12982 जयपुर-आसर्व एक्सप्रेस।

यह निर्णय विस्तृत परिचालन मूल्यांकन और यात्री मांग की जांच के बाद लिया गया है और प्रस्तावित पड़ाव परिचालन की दृष्टि से व्यावहारिक पाए गए हैं।

पटुवास मेहराना के लिए रेल सपंर्क सुविधा में सुधार किया गया है।

रेवाड़ी-भिवानी खंड पर स्थित पटुवास मेहराना स्टेशन पर वर्तमान में 3 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें और 2 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं। दिल्ली-सत्रोद पैसेंजर ट्रेन संख्या 54085/54086 के लिए ठहराव की मंजूरी से आसपास के क्षेत्र के निवासियों के लिए रेल संपर्क और मजबूत होगा और उन्हें दैनिक रेल परिवहन की सुविधा आसानी से उपलब्ध होगी।

इस ट्रेन के लिए पहले सबसे नज़दीकी स्टेशन झारिली और चरखी दादरी थे, जो क्रमशः लगभग 6 किमी और 7 किमी दूर स्थित थे। नया स्टेशन बनने से नजदीकी स्टेशनों पर निर्भरता कम होगी, शुरूआती एवं अंतिम सपंर्क सुविधा में सुधार होगा और स्थानीय यात्रियों, छात्रों और दैनिक यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।

हांसी के लिए उन्नत संपर्क सुविधा

भिवानी-हिसार खंड पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन हांसी में पहले से ही 8 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें, 7 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें और 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलती हैं, जिससे यह क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण यात्री केंद्र बन गया है।

14619/14620 अगरतला-फिरोजपुर एक्सप्रेस और 14717/14718 बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस के लिए नए ठहराव की मंजूरी मिलने से हांसी और आसपास के इलाकों के यात्रियों को अतिरिक्त लंबी दूरी की रेल सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा। पहले ये ट्रेनें भिवानी सिटी और हिसार में रुकती थीं, जो क्रमशः लगभग 37 किमी और 25 किमी दूर स्थित हैं। नए ठहराव से यात्रा में सुविधा बढ़ेगी, देश के उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों से सपंर्क सुविधा बेहतर होगी और यात्रियों को अपने निकटतम स्टेशन से यात्रा के अधिक विकल्प मिलेंगे।

बिजाईनगर के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा

राजस्थान के बिजाईनगर स्टेशन पर वर्तमान में 19 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें और 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलती हैं, जो अजमेर-चंदेरिया खंड पर इसके महत्व को दर्शाती हैं।

बिजाईनगर आने-जाने वाले यात्रियों को अब 12981/12982 जयपुर-आसरवा एक्सप्रेस के स्वीकृत ठहराव का लाभ मिलेगा। पहले यह ट्रेन नासिराबाद और भीलवाड़ा में रुकती थी, जो क्रमशः लगभग 42 किमी और 67 किमी दूर स्थित हैं। इस नए ठहराव से इस महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय सेवा तक सीधी पहुँच मिलेगी, राजस्थान और गुजरात के बीच संपर्क बेहतर होगा और इस क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों, छात्रों और व्यावसायिक यात्रियों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी।

यात्री-केंद्रित निर्णय

यह मंजूरी भारतीय रेलवे द्वारा बेहतर रेल संपर्क सुविधा और त्वरित सेवा योजना के माध्यम से यात्रियों की सुविधा बढ़ाने पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने को दर्शाती है। जिन स्टेशनों पर यात्रियों की मांग है और परिचालन व्यवहार्यता स्थापित हो चुकी है वहां ठहराव शुरू करके भारतीय रेलवे देश भर के लोगों के लिए रेल यात्रा को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

****

पीके/केसी/जेके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2276537) आगंतुक पटल : 160
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Gujarati , Tamil , Kannada