सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

​​केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने पश्चिम एशिया संकट के संभावित प्रभाव से एमएसएमई को बचाने के उपायों की समीक्षा की


श्री मांझी ने बदलती हुई स्थिति पर बारीकी से नजर रखने और वैश्विक घटनाक्रमों से उत्पन्न होने वाली किसी भी संभावित चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए समयबद्ध और उपयुक्त रणनीति विकसित करने का निर्देश दिया

प्रविष्टि तिथि: 03 JUN 2026 8:09PM by National

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री जीतन राम मांझी और एमएसएमई राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने 2 जून, 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक घटनाक्रमों का भारत के एमएसएमई क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करना था।

इस बैठक में वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान, निर्यात और आयात, गैस से संबंधित मुद्दों, परिवहन और लॉजिस्टिक्स, तथा एमएसएमई क्षेत्र के कार्यशील पूंजी संबंधी मामलों के कारण कच्चे माल की उपलब्धता और कीमतों की व्यापक समीक्षा की गई। मंत्री महोदय ने बदलती हुई स्थिति पर बारीकी से नजर रखने और वैश्विक घटनाक्रमों से उत्पन्न होने वाली किसी भी संभावित चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए समयबद्ध और उपयुक्त रणनीति विकसित करने का निर्देश दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने भारत की आर्थिक विकास में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और इसे अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र न केवल लाखों लोगों के लिए रोजगार पैदा करता है, बल्कि देश के विनिर्माण, उत्पादन और निर्यात में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने एमएसएमई उद्यमियों के हितों की रक्षा करने और इस क्षेत्र के निरंतर विकास तथा सुदृढ़ता को सुनिश्चित करने के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।

श्री मांझी ने इस बात पर भी जोर दिया कि माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, आत्मनिर्भर भारत और सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना (सीजीएसएमएसई), डिजिटल सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन जैसी पहलों के माध्यम से एमएसएमई क्षेत्र की सुदृढ़ता और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत किया है।

****

पीके/केसी/एसके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2268678) आगंतुक पटल : 238
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu