प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के अवसर पर दिए गए अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं
प्रविष्टि तिथि:
29 APR 2026 11:43PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के अवसर पर दिए गए अपने संबोधन की कुछ झलकियां साझा कीं। राज्य की परिवर्तनकारी यात्रा पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुनियादी ढांचे के विकास और औद्योगिक विकास की उस अभूतपूर्व गति का उल्लेख किया, जो वर्तमान में 'नए उत्तर प्रदेश' की पहचान बन रही है।
एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा:
"डबल इंजन सरकार में शिलान्यास के साथ समय के भीतर लोकार्पण का संकल्प भी पूरा हो रहा है। इसलिए आज यूपी के एक्सप्रेसवे से भी तेज यहां के विकास की रफ्तार है।"
"गंगा एक्सप्रेसवे महज एक हाइस्पीड सड़क नहीं, बल्कि नई संभावनाओं और अवसरों का गेटवे है। इससे राज्य के किसान भाई-बहनों को भी बहुत लाभ होने वाला है।"
"बीते कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास और इसे मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं। इसके एक नहीं, अनेक उदाहरण हैं…"
***
पीके/केसी/पीकेपी
(रिलीज़ आईडी: 2256816)
आगंतुक पटल : 233
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Assamese
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam