कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय
कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) ने कंपनी (निगमन) नियम, 2014 की समीक्षा और कंपनी अधिनियम, 2013 के अंतर्गत फाइलिंग प्रारूप के युक्तिकरण के लिए जनता से सुझाव आमंत्रित किए
प्रविष्टि तिथि:
17 APR 2026 9:05AM by PIB Delhi
कंपनी (निगमन) नियम, 2014 में संशोधन प्रस्तावित करने वाला कंपनी (निगमन) संशोधन नियम, 2026 शीर्षक से युक्त एक मसौदा अधिसूचना को दिनांक 8 अप्रैल, 2026 की सार्वजनिक सूचना के माध्यम से तैयार किया गया है। यह अधिसूचना हितधारकों की जानकारी और सार्वजनिक परामर्श के उद्देश्य से वेबसाइट www.mca.gov.in पर उपलब्ध है। प्रस्तावित संशोधनों पर सुझाव/टिप्पणियां, संक्षिप्त औचित्य सहित, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध ई-परामर्श मॉड्यूल के माध्यम से 9 मई, 2026 तक प्रस्तुत की जा सकती हैं।
इसके अतिरिक्त, एमसीए, भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान (आईआईसीए) के माध्यम से, कंपनी अधिनियम, 2013 के अंतर्गत फाइलिंग/अनुपालन प्रारूप के युक्तिकरण पर हितधारकों से सुझाव प्राप्त करने के लिए परामर्श कर रहा है। इसके लिए अवधारणा नोट सार्वजनिक परामर्श हेतु हितधारकों की जानकारी के लिए वेबसाइट www.mca.gov.in और https://iica.nic.in पर उपलब्ध है। यह परामर्श तीन चरणों- प्रवेश, संचालन और निकास- में संपूर्ण कॉर्पोरेट व्यवस्था को कवर करता है। प्रतिक्रियाएं वेबलिंक- https://iica.nic.in/mcaeodbform का उपयोग करके इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रस्तुत की जा सकती हैं। सुझाव प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2026 है।
***
पीके/केसी/एसएस/ओपी
(रिलीज़ आईडी: 2252859)
आगंतुक पटल : 113