राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश

प्रविष्टि तिथि: 13 APR 2026 7:07PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता और महान समाज सुधारक, बाबासाहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर, मैं उन्हें सादर नमन करती हूँ।

बाबासाहब आंबेडकर एक विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, प्रखर चिंतक, न्यायविद और समतामूलक सामाज व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपना जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया और उनके हित में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने न केवल असमानताओं को दूर करने का मार्ग दिखाया, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों को सुदृढ़ करने में भी अग्रणी भूमिका निभाई। डॉ. आंबेडकर ने महिलाओं की शिक्षा और उनके अधिकारों को प्राथमिकता दी। उनका बहुआयामी योगदान आने वाली पीढ़ियों को देश की सेवा और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर, आइए हम बाबासाहब आंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और एक न्यायपूर्ण, समावेशी तथा प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें-

************

पीके/केसी/डीवी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2251668) आगंतुक पटल : 511
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Gujarati , Telugu , Kannada