स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इस बात पर बल दिया है कि सरकार निवारक और प्रोत्साहन वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दे रही है
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं दीं
प्रविष्टि तिथि:
07 APR 2026 1:58PM by PIB Delhi
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं !
यह दिन स्मरण कराता है कि हमें अपने स्वास्थ्य का अच्छे ढंग से ध्यान रखना चाहिए और संतुलित जीवनशैली अपनानी चाहिए। भारत में स्वास्थ्य सेवा के प्रति दृष्टिकोण में सदियों पुराना ज्ञान और आधुनिक विज्ञान समाहित है जो न केवल हमारे देश में बल्कि विश्व भर में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना जैसी परिवर्तनकारी पहलों ने स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सुदृढ़ बनाया है जिससे प्रत्येक नागरिक के लिए गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा अधिक सुलभ, सस्ती और समावेशी बन गयी है। हम उन सभी चिकित्सकों, नर्सों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं जिनके समर्पण ने हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत बनाए रखा है। आइए हम सब मिलकर एक स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र के निर्माण की दिशा में काम करें।”
***
पीके/केसी/केके/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 2249659)
आगंतुक पटल : 121