गृह मंत्रालय
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सिख धर्म के नौवें गुरु ‘हिंद दी चादर’ गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी
गुरु तेग बहादुर जी ने क्रूर शासकों के अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध अडिग रहकर करुणा और संवेदना की मिसाल स्थापित की
भारतीय संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म त्यागने के बजाय प्राण त्यागना उचित समझा
गुरु साहिब की जीवनगाथा का स्मरण कर मन गर्व से भर जाता है
प्रविष्टि तिथि:
07 APR 2026 1:09PM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज सिख धर्म के नौवें गुरु ‘हिंद दी चादर’ गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
गृह मंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा, “सिख धर्म के नौवें गुरु ‘हिंद दी चादर’ गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। भारतीय संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म त्यागने के बजाय प्राण त्यागना उचित समझा। उन्होंने क्रूर शासकों के अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध अडिग रहकर करुणा व संवेदना की मिसाल स्थापित की। गुरु साहिब की जीवनगाथा का स्मरण कर मन गर्व से भर जाता है।”
***
RK/RR/PR/SK
(रिलीज़ आईडी: 2249585)
आगंतुक पटल : 171