गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उन्हें नमन किया


जगजीवन बाबू जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा व सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया

समाज के कमजोर व वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा

प्रविष्टि तिथि: 05 APR 2026 1:03PM by PIB Delhi

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बाबू जगजीवन राम जी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया।

X पर जारी पोस्ट में, श्री अमित शाह ने कहा, “सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर सादर नमन। जगजीवन बाबू जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अभूतपूर्व योगदान दिया और धर्मांतरण का विरोध करते हुए विभाजनकारी शक्तियों का डटकर सामना किया। समाज के कमजोर वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

*****

RK/RR/PR/PS


(रिलीज़ आईडी: 2249104) आगंतुक पटल : 186
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Kannada