वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

फरवरी 2026 तक भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा (वित्तीय वर्ष 2025-26)

प्रविष्टि तिथि: 30 MAR 2026 5:30PM by PIB Delhi

भारत सरकार के फरवरी 2026 तक के मासिक खातों का संकलन कर रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई है। मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:

 

भारत सरकार को फरवरी 2026 तक ₹27,91,943 करोड़ (संपूर्ण वर्ष 2025-26 की कुल प्राप्तियों का 82.0%) प्राप्त हुए, जिसमें ₹21,45,223 करोड़ कर राजस्व (केंद्र को प्राप्त शुद्ध राशि), ₹5,81,173 करोड़ गैर-कर राजस्व और ₹65,547 करोड़ की गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। इस अवधि के दौरान भारत सरकार की ओर से राज्य सरकारों को करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में ₹12,66,369 करोड़ का भुगतान किया गया, जो बीते वर्ष के मुकाबले ₹85,837 करोड़ अधिक है।

 

भारत सरकार की ओर से किया गया कुल व्यय ₹40,44,592 करोड़ (संपूर्ण पुनर्वित्तीय वर्ष 2025-26 का 81.5%) है, जिसमें से ₹31,15,270 करोड़ राजस्व मद पर और ₹9,29,322 करोड़ पूंजी मद पर है। कुल राजस्व व्यय में से ₹10,65,305 करोड़ ब्याज भुगतान के मद पर और ₹3,89,610 करोड़ प्रमुख सब्सिडी के मद पर है।

 

***

पीके/केसी/एमएम


(रिलीज़ आईडी: 2247024) आगंतुक पटल : 89
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati