संघ लोक सेवा आयोग
भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
प्रविष्टि तिथि:
30 MAR 2026 1:50PM by PIB Delhi
संघ लोक सेवा आयोग ने संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण के सांस्कृतिक मानवविज्ञान प्रभाग और भौतिक मानवविज्ञान प्रभाग में मानवविज्ञानी के 02 पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
2. विस्तृत विज्ञापन संख्या 01/2026, उम्मीदवारों के लिए निर्देशों सहित, आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 28 मार्च, 2026 से 17 अप्रैल, 2026 तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल https://upsconline.nic.in/ora/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
3. उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे विज्ञापन में उल्लिखित विस्तृत निर्देशों का पालन करें।
***
पीके/केसी/जेके/एम
(रिलीज़ आईडी: 2246835)
आगंतुक पटल : 347