प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने मलेशिया के प्रधानमंत्री से बातचीत की


प्रधानमंत्री ने उन्‍हें आगामी हरि राया ऐदिलफित्री के त्योहार की शुभकामनाएं दीं और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की

प्रविष्टि तिथि: 19 MAR 2026 4:52PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बातचीत में शुभकामनाओं के आदान-प्रदान और पश्चिम एशिया की स्थिति पर क्षेत्रीय चिंताओं पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बातचीत में आगामी हरि राया ऐदिलफित्री के अवसर पर उन्हें और मलेशिया के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर चर्चा की और वहां तनाव कम करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई। श्री मोदी और प्रधानमंत्री इब्राहिम ने संवाद और कूटनीति द्वारा शांति और स्थिरता शीघ्र बहाल करने के महत्व पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्‍स पर अपने पोस्‍ट में लिखा कि “मैंने अपने मित्र, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बात की और आगामी हरि राया ऐदिलफित्री त्योहार पर उन्हें और मलेशिया के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

हमने पश्चिम एशिया की बेहद चिंताजनक स्थिति पर भी चर्चा की और संवाद और कूटनीति के माध्यम से तनाव कम करने और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

***

पीके/केसी/एकेवी/एम

 


(रिलीज़ आईडी: 2242612) आगंतुक पटल : 72
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Gujarati , Telugu , Kannada