प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने ओडिशा के कटक स्थित अस्पताल में आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की
प्रविष्टि तिथि:
16 MAR 2026 12:05PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के कटक स्थित अस्पताल में आग में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कियाः
“ओडिशा के कटक स्थित एक अस्पताल में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”
****
पीके/केसी/एसकेजे/एचबी
(रिलीज़ आईडी: 2240551)
आगंतुक पटल : 185
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Telugu
,
Kannada