इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
विश्व स्तर के तकनीकी क्षेत्र के अग्रणी व्यक्तियों ने एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भारत में एक लोकतांत्रिक, समावेशी एआई भविष्य की रूपरेखा तैयार की
एआई का लोकतंत्रीकरण ही आगे बढ़ने का एकमात्र उचित और सुरक्षित रास्ता है: सैम ऑल्टमैन, सीईओ, ओपनएआई
अवसंरचना, कौशल विकास और भाषाई विविधता इस बात को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं कि एआई वैश्विक दक्षिण की सेवा करे: ब्रैड स्मिथ, उपाध्यक्ष और अध्यक्ष, माइक्रोसॉफ्ट
एआई का सही पैमाना यह होगा कि क्या यह उन समुदायों के जीवन को वास्तविक रूप से बेहतर बनाता है जो ऐतिहासिक रूप से पीछे छूट गए हैं: अंकुर वोरा, अध्यक्ष, अफ्रीका और भारत कार्यालय, गेट्स फाउंडेशन
विकास के इंजन के रूप में एआई का उपयोग करना ही वैश्विक समृद्धि का एकमात्र मार्ग है: जूली स्वीट, अध्यक्ष और सीईओ, एक्सेंचर
प्रविष्टि तिथि:
19 FEB 2026 7:13PM by PIB Delhi
इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 के हिस्से के रूप में, ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन; माइक्रोसॉफ्ट के उप-चेयरमैन और अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ; गेट्स फाउंडेशन के अफ्रीका और भारत कार्यालयों के अध्यक्ष अंकुर वोरा; और एक्सेंचर की अध्यक्ष और सीईओ जूली स्वीट के मुख्य भाषणों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता की परिवर्तनकारी क्षमता को रेखांकित किया, साथ ही लोकतंत्रीकरण, समावेश, वैश्विक मानक और मानव-नेतृत्व वाले पुनर्निर्माण पर बल दिया। आज इंडिया एआई समिट का उद्घाटन करने के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण के लिए एआई को समावेश और सशक्तिकरण का एक उपकरण बनना चाहिए।
ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने तकनीकी प्रगति की असाधारण गति और अपने मार्ग को आकार देने में भारत की बढ़ती भूमिका दोनों पर प्रकाश डालते हुए कहा, "अपने वर्तमान मार्ग पर, हमारा मानना है कि हम सच्चे अति बुद्धिमत्ता (सुपर इंटेलिजेंस) के शुरुआती प्रारूपों से केवल कुछ साल दूर हो सकते हैं। अगर हम सही हैं, तो 2028 के अंत तक, दुनिया की अधिकतर बौद्धिक क्षमता बाहर की तुलना में डेटा केंद्रों के अंदर रह सकती है। खुलेपन और सामाजिक सहनीयता के महत्व पर जोर देते हुए, उन्होंने कहा, "एआई का लोकतंत्रीकरण ही आगे बढ़ने का एकमात्र उचित और सुरक्षित रास्ता है। एआई का लोकतंत्रीकरण यह सुनिश्चित करने का सबसे अच्छा तरीका है कि मानवता फलती-फूलती रहे।“
ब्रैड स्मिथ, वाईस-चेयर और अध्यक्ष, माइक्रोसॉफ्ट, ने एआई को वैश्विक तकनीकी अंतर के समाधान में एक निर्णायक शक्ति के रूप में प्रस्तुत किया और कहा, “एआई, शायद इस सदी की किसी भी अन्य तकनीक से अधिक, इस आर्थिक अंतर को ख़त्म करने या इसे और बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। यही आज हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न है: हम इसे बेहतर कैसे बना सकते हैं?” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अवसंरचना, कौशल विकास और भाषाई विविधता इस बात को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं कि एआई वैश्विक दक्षिण की सेवा करे और व्यापक आधार पर समृद्धि में परिणत हो।
अंकुर वोरा, अध्यक्ष, अफ्रीका और भारत कार्यालय, गेट्स फाउंडेशन, ने स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि परिणामों को तेज करने में एआई की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित किया और कहा, “कई लोग भविष्यवाणी करते हैं कि एआई दुनिया को सभी के लिए बेहतर बनाने में मदद करेगा। अन्य लोग भविष्यवाणी करते हैं कि यह केवल कुछ विशेषाधिकार प्राप्त लोगों को ही लाभ पहुंचाएगा। लेकिन तथ्य यह है कि यह भविष्यवाणी का मामला नहीं है। यह एक विकल्प है।” नए परोपकारी पहलों की घोषणा करते हुए, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एआई एआई का असली माप यह होगा कि क्या यह उन समुदायों के जीवन में वास्तविक सुधार लाता है जो ऐतिहासिक रूप से पीछे रह गये हैं।
जुली स्वीट, अध्यक्ष और सीईओ, एक्सेंचर, ने कंपनियों, सरकारों और व्यक्तियों के बीच पुनर्निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया, और कहा, “एआई का उपयोग विकास के इंजन के रूप में करना वैश्विक समृद्धि का एकमात्र रास्ता है।” उन्होंने जोर दिया कि सतत प्रगति के लिए नेतृत्व, वैश्विक मानक, कार्यबल का परिवर्तन और यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता आवश्यक होगी कि एआई विकास को आगे बढ़ाए, जबकि मानव अग्रणी बने रहें।
सामूहिक रूप से, चार मुख्य भाषणों ने एआई की वर्तमान स्थिति के तनाव को पेश किया: जिम्मेदारी, समावेश और वैश्विक सहयोग की तत्काल आवश्यकता के साथ अभूतपूर्व तकनीकी गति। अति बुद्धिमत्ता (सुपरइंटेलिजेंस) और संप्रभु क्षमता से लेकर अवसंरचना, कौशल विकास और सामाजिक प्रभाव तक, तकनीक के इन विशेषज्ञों ने एक साझा अनिवार्यता पर सहमति व्यक्त की, कि एआई को विभाजन को गहरा नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें समाप्त करना चाहिए; शक्ति को केंद्रीकृत नहीं करना चाहिए, बल्कि अवसर बढ़ाना चाहिए; और अंततः इसे यह मानव मूल्यों, लोकतांत्रिक संस्थाओं और उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व द्वारा आकार दिया जाना चाहिए।
***
पीके/केसी/जेके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2230552)
आगंतुक पटल : 45