लोकसभा सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

लोक सभा अध्यक्ष ने श्रीमती सरोजिनी नायडू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 13 FEB 2026 12:45PM by PIB Delhi

नई दिल्ली, 13 फ़रवरी 2026: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में श्रीमती सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

राज्य सभा के उपसभापति श्री हरिवंश; संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस अवसर पर श्रीमती सरोजिनी नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोक सभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने भी श्रीमती सरोजिनी नायडू को श्रद्धांजलि दी।

श्रीमती सरोजिनी नायडू, जिन्हें भारत कोकिला(नाइटिंगेल ऑफ इंडिया) के नाम से जाना जाता है, एक प्रतिभाशाली वक्ता, सुविख्यात कवयित्री और प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थीं। उनका जन्म 13 फ़रवरी 1879 को हैदराबाद में हुआ था।  उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और वह महिलाओं की शिक्षा और सशक्तीकरण की प्रबल समर्थक थीं। उन्होंने दिल्ली में लेडी इरविन कॉलेज फॉर विमेन की स्थापना भी की। स्वतंत्रता के पश्चात श्रीमती सरोजिनी नायडू ने संयुक्त प्रांत (वर्तमान उत्तर प्रदेश) की प्रथम महिला राज्यपाल के रूप में कार्य किया। उनका निधन 2 मार्च 1949 को हुआ।

भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने  16 दिसंबर 1959 को संविधान सदन  के केंद्रीय कक्ष में श्रीमती सरोजिनी नायडू के चित्र का अनावरण किया था।

***

AM


(रिलीज़ आईडी: 2227396) आगंतुक पटल : 241
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Punjabi , Gujarati