रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्यों के अनुरूप रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ भारतीय श्रेणी के आठ डॉर्नियर 228 विमानों की खरीद के लिए 2,312 करोड़ रुपये का अनुबंध किया

प्रविष्टि तिथि: 12 FEB 2026 4:15PM by PIB Delhi

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए भारतीय श्रेणी के आठ डोर्नियर 228 विमानों और परिचालन संबंधी उपकरणों की खरीद हेतु हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड -एचएएल, के परिवहन विमान प्रभाग, कानपुर के साथ 2,312 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।

विनिर्माण से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के उत्पादन तंत्र सुदृढ़ होने, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं सहायक उद्योगों के व्यापक नेटवर्क को समर्थन मिलने तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन की संभावना है। साथ ही, इससे रखरखाव, मरम्मत एवं नवीनीकरण तथा जीवन चक्र तकनीकी सहायता क्षेत्र में भी दीर्घकालिक अवसर सृजित होंगे।

यह अनुबंध सरकार की आत्मनिर्भर भारत और मेक-इन-इंडिया योजनाओं के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता दर्शाती है, साथ ही इससे भारत की समुद्री सुरक्षा संरचना को भी मजबूती मिलेगी।

                                   ***

पीके/केसी/एकेवी/केएस


(रिलीज़ आईडी: 2227100) आगंतुक पटल : 130
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil , Telugu , Malayalam