संचार मंत्रालय
भारत का नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स रिपोर्ट 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन, इसे वाशिंगटन डीसी स्थित पोर्टुलन्स इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है
भारत कई संकेतकों में अग्रणी रहा - "दूरसंचार सेवाओं में वार्षिक निवेश", "एआई वैज्ञानिक प्रकाशन", "आईसीटी सेवाओं का निर्यात" और "ई-कॉमर्स कानून" में पहला स्थान हासिल किया
चार पायदान के सुधार के साथ भारत अब 45वें स्थान पर है
भारत ने न केवल अपनी रैंकिंग में सुधार किया है, बल्कि 2024 में 100 में से 53.63 के स्कोर को बढ़ाकर 2025 में 100 में से 54.43 कर लिया है
यह रिपोर्ट 127 अर्थव्यवस्थाओं की नेटवर्क-आधारित तत्परता का विश्लेषण करती है, यह चार स्तंभों - प्रौद्योगिकी, लोग, शासन और प्रभाव - में उनके प्रदर्शन पर आधारित है, इसमें कुल 53 संकेतक शामिल हैं
प्रविष्टि तिथि:
09 FEB 2026 3:51PM by PIB Delhi
4 फरवरी 2026 को जारी नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2025 (एनआरआई 2025) रिपोर्ट के अनुसार भारत चार पायदान के सुधार के साथ अब 45वें स्थान पर है। यह रिपोर्ट 127 अर्थव्यवस्थाओं की नेटवर्क-आधारित तत्परता का आकलन करती है। यह प्रौद्योगिकी, जन, शासन और प्रभाव - इन चार स्तंभों में उनके प्रदर्शन पर आधारित है और इसमें कुल 53 संकेतक शामिल हैं। यह रिपोर्ट वाशिंगटन डीसी स्थित एक स्वतंत्र, गैर-लाभकारी अनुसंधान और शैक्षणिक संस्थान, पोर्टुलन्स इंस्टीट्यूट ने तैयार की है।
भारत ने न केवल अपनी रैंकिंग में सुधार किया है, बल्कि 2024 में 100 में से 53.63 के स्कोर से अधिक 2025 में 100 में से 54.43 का स्कोर हासिल किया है। यह उल्लेखनीय है कि भारत कई संकेतकों में अग्रणी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने “दूरसंचार सेवाओं में वार्षिक निवेश”, “एआई वैज्ञानिक प्रकाशन”, “आईसीटी सेवाओं का निर्यात” और “ई-कॉमर्स कानून” में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं “एफटीटीएच/बिल्डिंग इंटरनेट सब्सक्रिप्शन”, “देश के भीतर मोबाइल ब्रॉडबैंड इंटरनेट ट्रैफिक” और “अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट बैंडविड्थ” में द्वितीय स्थान और “घरेलू बाजार का आकार” और “आय असमानता” में तृतीय स्थान हासिल किया है।
एनआरआई 2025 रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की आय के स्तर को देखते हुए, उसकी नेटवर्क तत्परता अपेक्षा से कहीं अधिक है। निम्न-मध्यम आय वाले देशों के समूह में भारत दूसरे स्थान पर है।
अधिक जानकारी के लिए डीओटी हैंडल को फॉलो करें: -
***
पीके/केसी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2225736)
आगंतुक पटल : 37