प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप से बात की
भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प को धन्यवाद दिया
प्रविष्टि तिथि:
02 FEB 2026 11:15PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपति ट्रंप से बात की। श्री मोदी ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने की महत्वपूर्ण घोषणा के लिए भारत की एक अरब 40 करोड़ जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया।
श्री मोदी ने कहा कि जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ मिलकर कार्य करते हैं तो इससे हमारे लोगों को न सिर्फ लाभ मिलता है अपितु पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के अपार अवसर भी खुलते हैं।
श्री मोदी ने कहा, “वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है।”
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:
आज मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रम्प से बात करके बहुत अच्छा लगा। यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि अब भारत में बने उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 1.4 अरब जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रम्प को बहुत-बहुत धन्यवाद।
जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को लाभ होता है और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के अपार अवसर खुलते हैं।
वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प का नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है।
मैं उनके साथ मिलकर कार्य करने और हमारी साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के प्रति आशान्वित हूं।"
@POTUS
@realDonaldTrump
*******
पीके/केसी/एसएस/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2222414)
आगंतुक पटल : 169