प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने संथाली भाषा में भारत के संविधान के प्रकाशन की सराहना की
प्रविष्टि तिथि:
26 DEC 2025 9:30AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा संथाली भाषा में भारत के संविधान के प्रकाशन की सराहना की है। श्री मोदी ने कहा कि इससे संवैधानिक जागरूकता और लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। श्री मोदी ने कहा, "भारत को संथाली संस्कृति और राष्ट्रीय प्रगति में संथाली लोगों के योगदान पर गर्व है।"
प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा :
"बहुत ही सराहनीय प्रयास!"
संथाली भाषा में संविधान, संवैधानिक जागरूकता और लोकतांत्रिक भागीदारी को परिपुष्ट करने में सहायक होगा।
भारत को संथाली संस्कृति और राष्ट्रीय प्रगति में संथाली लोगों के योगदान पर बहुत गर्व है।
@rashtrapatibhvn
***
पीके/केसी/एसएस/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2208743)
आगंतुक पटल : 371
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Assamese
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam