जल शक्ति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जमीनी स्तर पर जल शासन को मजबूत करने के लिए 'सुजल ग्राम संवाद' का दूसरा संस्करण


गांवों को सशक्त बनाना: जल शासन के लिए सुजल ग्राम संवाद का दूसरा संस्करण

बहुभाषी संवाद: आठ राज्यों में ग्रामीण जल पहलों को सुदृढ़ करना

प्रविष्टि तिथि: 18 DEC 2025 5:21PM by PIB Delhi

जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) कल 19 दिसंबर, 2025 को 'सुजल ग्राम संवाद' का दूसरा संस्करण आयोजित करने जा रहा है। यह महत्वाकांक्षी पहल, केंद्र सरकार और ग्रामीण समुदायों के बीच प्रत्यक्ष संवाद के लिए एक बहुभाषी मंच के रूप में कार्य करती है।

इस सत्र में माननीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल और जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमनन्ना, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों और हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे। सत्र की शुरुआत सुबह 11:00 बजे होगी।

सुजल ग्राम संवाद एक अनूठी पहल है, जिसे नीति निर्माताओं और जमीनी स्तर के बीच की खाई को पाटने के लिए डिजाइन किया गया है। क्षेत्रीय भाषाओं में संवाद आयोजित करके, यह कार्यक्रम यह सुनिश्चित करता है कि गांव के प्रतिनिधि - जिनमें महिलाएं, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (वीडब्ल्यूएससी) के सदस्य, छात्र और सामुदायिक नेता शामिल हैं—‘हर घर जल’ के साथ अपने अनुभवों को अपनी भाषा में साझा कर सकते हैं।

18 नवंबर, 2025 को आयोजित पहले संवाद की सफलता के बाद - जिसमें 12 राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों के साथ 12 भाषाएँ शामिल की गईं थी - इस दूसरे संस्करण में आठ विशेष राज्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। सहज संचार सुनिश्चित करने के लिए डीडीडब्ल्यूएस ने भाग लेने वाले गांवों की स्थानीय बोलियों में उच्च दक्षता वाले विशेषज्ञ अधिकारियों और सलाहकारों का चयन किया है।

कार्यक्रम विवरण

तिथि: 19 दिसंबर, 2025

समय: सुबह 11:00 बजे

माध्यम: वीडियो कॉन्फरेंसिंग

गाँवों के मुख्य प्रतिभागी: सरपंच, ग्राम पंचायत कर्मचारी, जेजेएम लाभार्थी, वीडब्ल्यूएससी सदस्य, महिला समूह और सामुदायिक नेता।

राज्य, गांव और भाषा के विवरण निम्नलिखित हैं;

असम

जिला: जोरहाट

गांव: दकिन पोरबोतिया

सिक्किम

जिला: पाकयोंग

गांव: पचेखानी

उत्तराखंड

जिला: देहरादून

गांव: कालूवाला

झारखंड

जिला: सिमडेगा

गांव: आरणी

गुजरात

जिला: मेहसाणा

गांव: ज़ाहिरपुरा

कर्नाटक

जिला: उडुपी

गांव: कोडी

जम्मू और कश्मीर

जिला: शोपियां

गांव: अवनीरा

महाराष्ट्र

जिला: चंद्रपुर

गांव: लोहारा

***

पीके/केसी/जेके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2206334) आगंतुक पटल : 37
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Nepali , English , Urdu , Assamese , Gujarati , Kannada