भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 शानदार परेड और सांस्कृतिक प्रदर्शन के साथ शुभारंभ के लिए पूरी तरह तैयार
गोवा इफ्फी में फिल्म स्क्रीनिंग, सांस्कृतिक और फिल्म उद्योग से जुड़े कार्यक्रमों के लिए तैयार
गोवा 20 से 28 नवंबर तक 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) की मेजबानी के लिए तैयार है। नौ दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में फिल्म स्क्रीनिंग, सांस्कृतिक और फिल्म उद्योग से जुड़े कार्यक्रम शामिल होंगे। इस महोत्सव का शुभारंभ कल एक शानदार परेड के साथ होगा जिसमें आंध्र प्रदेश, हरियाणा और गोवा की झांकियां होंगी। साथ ही फिल्म स्टूडियो का डिस्प्ले और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा 50 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित झांकियां भी होंगी। देश के अलग-अलग हिस्सों से लोक कलाकार भी इस परेड में हिस्सा लेंगे।
नौ दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में फिल्म स्क्रीनिंग, सांस्कृतिक और फिल्म उद्योग से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इसके लिए पूरे गोवा में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रतिनिधि, सहभागी और आगंतुकों को एक मजेदार अनुभव प्रदान करने के लिए कई तरह की तैयारियां की गई हैं।
WGMF.jpeg)

















इफ्फी के बारे में
1952 में शुरू हुआ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) दक्षिण एशिया का सबसे पुराना और भव्य फिल्म महोत्सव है। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी), सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (ईएसजी) मिलकर इस महोत्सव का आयोजन करते हैं। यह महोत्सव वैश्विक सिनेमा का प्रमुख केन्द्र बन गया है—जहां साहसिक प्रयोगों से क्लासिक फिल्मों का पुनर्निर्माण होता है और महान हस्तियां नये कलाकारों के साथ मंच साझा करती हैं। इफ्फी को जो चीज वास्तव में शानदार बनाती है, वह है-अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा, सांस्कृतिक प्रदर्शन, मास्टरक्लास, ट्रिब्यूट और हाई-एनर्जी वेब्स फिल्म बाज़ार, जहां विचार, सौदे और साझेदारियां उड़ान भरते हैं। 20 से 28 नवंबर तक गोवा के खूबसूरत तट पर होने वाला 56वां फिल्म महोत्सव कई भाषाओं, फिल्म विधाओं, नवाचार और आवाजों की एक शानदार श्रृंखला प्रस्तुत करता है। यानी वैश्विक मंच पर यह भारत की सृजनात्मक उत्कृष्टता का एक शानदार महोत्सव है।
***
पीके/केसी/बीयू/वाईबी
Release ID:
2191996
| Visitor Counter:
51