प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted On: 05 NOV 2025 10:36AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा, "बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी ने लोकगीतों के ज़रिए बिहार की कला और संस्कृति को नई पहचान दी, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। छठ जैसे महान त्योहार से जुड़े उनके मधुर गीत हमेशा लोगों के दिलों में बसे रहेंगे।"

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

"बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। उन्होंने बिहार की कला-संस्कृति को लोकगीतों के माध्यम से नई पहचान दी, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीत हमेशा जनमानस में रचे-बसे रहेंगे।"

*******

पीके/केसी/पीके


(Release ID: 2186582) Visitor Counter : 100