गृह मंत्रालय
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 2025' से सम्मानित सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी
विशेष अभियान, अन्वेषण, आसूचना और फोरेंसिक विज्ञान में अनुकरणीय मानक स्थापित करते हुए, राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केन्द्रीय पुलिस संगठनों के कर्मियों ने हमारे राष्ट्र को और अधिक दृढ़ और सुरक्षित बनाने में योगदान दिया है
साहस, प्रतिबद्धता और समर्पित सेवा को सम्मानित करने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा 2024 में स्थापित यह पुरस्कार और अधिक लोगों को राष्ट्र सेवा के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करेगा
प्रविष्टि तिथि:
31 OCT 2025 7:39PM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 2025' से सम्मानित सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 2025' से सम्मानित सभी पुलिसकर्मियों को बधाई। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान, अन्वेषण, आसूचना और फोरेंसिक विज्ञान में अनुकरणीय मानक स्थापित करते हुए, राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केन्द्रीय पुलिस संगठनों के कर्मियों ने हमारे राष्ट्र को और अधिक दृढ़ और सुरक्षित बनाने में योगदान दिया है। श्री शाह ने कहा कि साहस, प्रतिबद्धता और समर्पित सेवा को सम्मानित करने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा 2024 में स्थापित यह पुरस्कार और अधिक लोगों को राष्ट्र सेवा के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करेगा।
***
आरके / आरआर / पीएस
(रिलीज़ आईडी: 2184842)
आगंतुक पटल : 140