प्रविष्टि तिथि:
28 OCT 2025 4:24PM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने वर्ष 2025-26 के लिए नागालैंड को दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अत्यधिक भारी वर्षा और बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत सहायता प्रदान करने के लिए SDRF में केन्द्रीय हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में 20 करोड़ रूपए की अग्रिम राशि जारी करने की स्वीकृति दी है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, केन्द्र सरकार, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रति पूरी तरह कटिबद्ध है।
वर्ष 2025-26 में केन्द्र सरकार पहले ही SDRF के तहत 27 राज्यों को 15,554 करोड़ रुपये और NDRF के तहत 15 राज्यों को 2,267.44 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है। इसके अतिरिक्त, राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (SDMF) से 21 राज्यों को 4,571.30 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (NDMF) से 9 राज्यों को 372.09 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
केन्द्र सरकार ने बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से प्रभावित सभी राज्यों को आवश्यक NDRF टीमों, सेना और वायु सेना की तैनाती सहित सभी सहायता प्रदान की है। इस वर्ष मानसून के दौरान, बचाव और राहत कार्यों के लिए 30 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में NDRF की सर्वाधिक 199 टीमों की तैनाती की गई थी।
*****
आरके / आरआर / पीएस