प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने छठ पूजा के पवित्र खरना अनुष्ठान पर शुभकामनाएं दीं
प्रविष्टि तिथि:
26 OCT 2025 10:04AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महापर्व छठ के दौरान मनाए जाने वाले एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान 'खरना' के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पावन पर्व से जुड़े कठिन व्रत और अनुष्ठानों का पालन करने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
श्री मोदी ने इस अवसर पर छठी मइया को समर्पित एक भक्तिमय गीत भी साझा किया।
एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा:
“आप सभी को महापर्व छठ की खरना पूजा की असीम शुभकामनाएं। सभी व्रतियों को सादर नमन! श्रद्धा और संयम के प्रतीक इस पावन अवसर पर गुड़ से तैयार खीर के साथ ही सात्विक प्रसाद ग्रहण करने की परंपरा रही है। मेरी कामना है कि इस अनुष्ठान पर छठी मइया हर किसी को अपना आशीर्वाद दें।
https://www.youtube.com/watch?v=mOTEaLwwKK0
https://m.youtube.com/watch?v=fwX2g9jjo1o&pp=0gcJCR4Bo7VqN5tD ”
***
पीके/केसी/एके/आरके
(रिलीज़ आईडी: 2182594)
आगंतुक पटल : 154
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Odia
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam