जल शक्ति मंत्रालय
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय ने स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान 5.0 का आयोजन किया
Posted On:
06 OCT 2025 11:22AM by PIB Delhi
स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को न्यूनतम करने के लिए 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक विशेष अभियान 5.0 संचालित किया जा रहा है। विभाग में यह अभियान दो चरणों में (i) प्रारंभिक चरण 15 से 30 सितंबर, 2025 तक और (ii) कार्यान्वयन चरण 2 से 31 अक्टूबर, 2025 तक संचालित किया जा रहा है। विशेष अभियान संचालित करने के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के सचिव श्री वी.एल. कांता राव ने 12 सितंबर, 2025 को विभाग के सभी विंग/डिवीजनों के प्रमुखों के साथ-साथ विभाग के विभिन्न संगठनों के साथ विशेष अभियान 5.0 के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें प्रारंभिक कार्यों और संचालित की जाने वाली गतिविधियों की स्थिति तथा प्रत्येक गतिविधि के लिए निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा की गई। सभी विंग/डिवीजनों/संगठनों को अभियान में पूरी लगन से भाग लेने और अभियान अवधि के दौरान लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए।

इसके अलावा, गांधी जयंती के अवसर पर, जल संसाधन विभाग, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के सचिव, श्री वी.एल. कांता राव ने केंद्रीय मृदा एवं सामग्री अनुसंधान केंद्र (सीएसएमआरएस मुख्यालय), हौज़ खास, नई दिल्ली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद, परिसर में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम के साथ 02 अक्टूबर 2025 को स्वच्छता के लिए विशेष अभियान 5.0 का भी शुभारंभ हुआ।

विशेष अभियान 5.0 के मुख्य (कार्यान्वयन चरण) अर्थात 2 अक्टूबर-31 अक्टूबर, 2025 के लिए निर्धारित लक्ष्य निम्नानुसार हैं :
क्रम सं.
|
मापदण्ड
|
लक्ष्य
|
-
|
समीक्षा की जाने वाली भौतिक फ़ाइलों की संख्या
|
15,405
|
-
|
समीक्षा की जाने वाली ई-फाइलों की संख्या
|
8,119
|
-
|
स्वच्छ किए जाने वाले स्थलों की संख्या
|
563
|
-
|
सांसद संदर्भ
|
135
|
-
|
प्रधानमंत्री कार्यालय संदर्भ
|
41
|
-
|
लोक शिकायतें
|
135
|
-
|
पीजी अपील
|
22
|
-
|
संसदीय आश्वासन
|
32
|
-
|
आईएमसी संदर्भ (केवल कैबिनेट नोट)
|
03
|
-
|
नियमों में सरलता को संशोधित/सुधार किया जाएगा
|
03
|
विभाग विशेष अभियान 5.0 के लिए पूर्वोक्त गतिविधियों को अंतिम रूप देने के लिए तैयार है। अभियान की रूपरेखा सभी कार्यालयों और संगठनों को अवगत करा दी गई है।

***
पीके/केसी/एसएस/एसएस
(Release ID: 2175282)
Visitor Counter : 61