प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने दार्जिलिंग क्षेत्र में वर्षा और भूस्खलन के असर के बीच सहायता का आश्वासन दिया
प्रविष्टि तिथि:
05 OCT 2025 4:18PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दार्जिलिंग और आसपास के क्षेत्रों की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है, जो भारी वर्षा और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
श्री मोदी ने प्रभावित क्षेत्रों को हर संभव सहायता प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और प्राकृतिक आपदा के प्रभाव को कम करने के लिए केन्द्रीय और राज्य एजेंसियों के बीच समन्वित प्रयासों पर बल दिया।
एक्स पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा:
"अधिकारी दार्जिलिंग और आसपास के भारी वर्षा और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।"
"ভারী বৃষ্টি ও ভূমিধসে ক্ষতিগ্রস্ত দার্জিলিং এবং আশপাশের এলাকার পরিস্থিতির উপর প্রশাসন গভীরভাবে নজরদারি চালাচ্ছে। শোকসন্তপ্ত পরিবারগুলোর প্রতি আমার গভীর সমবেদনা রইল। আহতদের দ্রুত সুস্থতা কামনা করছি।"
*****
पीके/केसी/केपी/डीके
(रिलीज़ आईडी: 2175100)
आगंतुक पटल : 135
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Malayalam
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada