प्रविष्टि तिथि:
05 OCT 2025 2:27PM by PIB Delhi
भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:
‘‘भारी बारिश और भूस्खलन के बाद दार्जिलिंग में पुल दुर्घटना में हुई जनहानि से अत्यंत व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’
***
पीके/केसी/पीपी/वीके