विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधिक कार्य विभाग द्वारा “एक दिन एक घंटा एक साथ: राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक श्रमदान” पहल


विधि कार्य विभाग ने 'स्वच्छता ही सेवा - 2025' अभियान पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों के साथ एक और उपलब्धि हासिल की

प्रविष्टि तिथि: 25 SEP 2025 11:30AM by PIB Delhi

विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधिक कार्य विभाग ने आज शास्त्री भवन के द्वार के निकट सामान्य क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। विभाग की "एक दिन एक घंटा एक साथ: राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक श्रमदान" पहल, सफाई तथा स्वच्छता के साथ-साथ सभी कर्मचारियों और हितधारकों के लिए स्थायी पर्यावरण और कल्याण पर केंद्रित है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001VVX1.jpg

इसके साथ ही विधिक कार्य विभाग ने 'स्वच्छता ही सेवा - 2025' अभियान पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों के साथ एक और उपलब्धि हासिल की है, जिसका उद्देश्य कार्यस्थल पर सफाई, स्वच्छता और अनुशासन की संस्कृति को बढ़ावा देना, इस वर्ष के थीम के अनुरूप सामूहिक प्रयास की शक्ति पर प्रकाश डालना तथा राष्ट्र की उत्सव भावना को जोड़ना तथा स्वच्छ भारत के दृष्टिकोण को सुदृढ़ करना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002RK5C.jpg

***

पीके/केसी/एसकेएस/एनजे
 


(रिलीज़ आईडी: 2171082) आगंतुक पटल : 112
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi , Tamil