पर्यटन मंत्रालय
विशेष अभियान 5.0 के दौरान पर्यटन मंत्रालय स्वच्छता और लंबित मामलों में कमी लाने के लिए प्रतिबद्ध
Posted On:
18 SEP 2025 12:40PM by PIB Delhi
इस अभियान में भाग लेने के लिए पर्यटन मंत्रालय पूरी तरह तैयार है जो दो चरणों में आयोजित किया जाएगा:
• प्रारंभिक चरण: 15 – 30 सितंबर 2025
• कार्यान्वयन चरण: 2 – 31 अक्टूबर 2025
26 अगस्त 2025 को एक बैठक आयोजित की गई जिसमें पर्यटन मंत्रालय के सभी कार्यक्रम प्रभागों, संस्थानों और घरेलू कार्यालयों को तैयारी चरण के लिए विशिष्ट लक्ष्यों की पहचान करने के निर्देश दिए गए। पहचाने गए कार्य क्षेत्र निम्नलिखित हैं:
• स्वच्छता स्थलों की पहचान, स्थान प्रबंधन और सौंदर्यीकरण
• कबाड़ और अनावश्यक वस्तुओं का निपटान
• सांसदों, राज्य सरकारों से प्राप्त संदर्भों का समय पर निपटान,
अंतर-मंत्रालयी परामर्श, संसदीय आश्वासन और प्रधानमंत्री कार्यालय के संदर्भों से
• सार्वजनिक शिकायतों और अपीलों का निपटान
• नियमों/प्रक्रियाओं का सरलीकरण और रिकॉर्ड प्रबंधन को बेहतर बनाना
• ई-कचरा वस्तुओं की पहचान और निपटान
पर्यटन मंत्रालय ने विशेष अभियान 4.0 के दौरान उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए जिनमें शामिल हैं:
• 19,680 वर्ग फुट जगह रिक्त
• कबाड़ निपटान से 14,04,521 रुपये की आय हुई
• 6,826 फाइलें हटाई गईं और 1,915 ई-फाइलें बंद कर दी गईं
• पूरे देश में 447 स्वच्छता अभियान चलाए गए
2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक सरकार ने विशेष अभियान 5.0 शुरू किया है जिसमें स्वच्छता और सरकारी मंत्रालयों एवं विभागों में लंबित मामलों को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पर्यटन मंत्रालय इन उपलब्धियों के आधार पर विशेष अभियान 5.0 के सफल और प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है तथा स्वच्छता, दक्षता, पारदर्शिता और बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
****
पीके/केसी/एचएन/एनजे
(Release ID: 2167982)