राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति ने ओणम की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी

प्रविष्टि तिथि: 04 SEP 2025 6:02PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ओणम की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है: -

ओणम के पावन अवसर पर, मैं सभी नागरिकों, विशेषकर भारत और विदेशों में रहने वाले केरल के भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

नई फसल की खुशी में मनाया जाने वाला ओणम का त्यौहार केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपरा का एक अनूठा उदाहरण है। यह त्यौहार हमें सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताओं से परे एकता, सहयोग और सद्भाव के महत्व की याद दिलाता है। यह त्यौहार हमारे किसानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी एक अवसर है।

आइए इस अवसर पर हम अपनी सांस्कृतिक विविधता का सम्मान करने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लें।

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें

***

पीके/केसी/वीके/एसवी


(रिलीज़ आईडी: 2163840) आगंतुक पटल : 50
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Punjabi , Tamil , Kannada , Malayalam