जनजातीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आदि कर्मयोगी अभियान: उत्तरदायी शासन कार्यक्रम


विश्व के सबसे बड़े जनजातीय मूलभूत नेतृत्व कार्यक्रम के रूप में परिकल्पना

Posted On: 19 AUG 2025 4:28PM by PIB Delhi

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने आधिकारिक रूप से आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ किया है, जिसे विश्व के सबसे बड़े जनजातीय मूलभूत नेतृत्व कार्यक्रम के रूप में परिकल्पित किया गया है, जिसका उद्देश्य जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाना, उत्तरदायी शासन को मजबूत करना और पूरे देश में स्थानीय नेतृत्व के अवसरों का निर्माण करना है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू किया गया यह अभियान सेवा, संकल्प एवं समर्पण पर बल देता है जो "सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास" के मार्गदर्शक सिद्धांत पर आधारित है। यह पहल जनजातीय गौरव वर्ष का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण में अपना योगदान दे रहा है।

आदि कर्मयोगी अभियान के उद्देश्य:

  1. ग्रामीण एवं सामुदायिक स्तर पर उत्तरदायी, जन-केंद्रित शासन को बढ़ावा देना।
  2. राज्य, जिला और ब्लॉक मास्टर प्रशिक्षकों की क्षमता निर्माण के लिए राज्य से जिला, ब्लॉक और ग्रामीण स्तर तक बहु-विभागीय शासन प्रयोगशाला कार्यशालाएं/प्रक्रिया प्रयोगशालाएं आयोजित करना, जो 10 जुलाई 2025 से जारी है।
  3. विकास योजनाओं का सह-निर्माण, जहां जनजातीय समुदाय एवं सरकारी अधिकारी संयुक्त रूप से “1 लाख जनजातीय ग्राम-विजन 2030” तैयार करते हैं, जिसमें विस्तृत कार्य योजनाएं एवं निवेश रणनीतियां शामिल हैं।
  4. जमीनी स्तर पर विकास पहलों को लागू करने के लिए 550 जिलों और 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 20 लाख परिवर्तन दिग्गजों का नेटवर्क तैयार करना।

अभियान के परिणाम:

  • आदि सेवा केंद्र: सभी जनजातीय बहुल गांवों में प्रस्तावित, जहां सरकारी अधिकारी एवं समुदाय के सदस्य स्थानीय मुद्दों को आपसी सहयोग से संबोधित करने, युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करने एवं शासन की पहल का समर्थन करने के लिए 'आदि सेवा समय' के रूप में प्रति पखवाड़े 1-2 घंटे समर्पित करते हैं।
  • शासन प्रयोगशाला कार्यशालाएं: राज्य से लेकर ग्रामीण स्तर तक संरचित प्रक्रिया प्रयोगशालाएं, जनजातीय विकास के लिए समाधान तैयार करने हेतु विभिन्न विभागों को शामिल करना।
  • जनजातीय ग्राम कार्य योजना: ग्रामीण एवं सरकारी अधिकारी मिलकर जनजातीय ग्राम-विजन 2030 का निर्माण करेंगे, सतत विकास लक्ष्यों एवं समावेशी विकास के प्रति राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के अनुरूप।
  • सरकारी योजनाओं एवं मध्यवर्तनों की संतृप्ति।
  • स्वयंसेवकों के लिए आह्वान:
  • आदि सहयोगी: शिक्षक, डॉक्टर एवं पेशेवर जो समुदायों को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं एवं सक्रिय बने हैं।
  • आदि साथी: स्वयं सहायता समूह, एनआरएलएम सदस्य, जनजातीय बुजुर्ग, युवा एवं स्थानीय नेता कार्यान्वयन और आउटरीच का समर्थन करते हैं।
  • सामुदायिक नेतृत्व प्रशिक्षण: जनजातीय युवाओं, महिलाओं एवं सामुदायिक नेताओं के लिए शासन, समस्या समाधान और सामाजिक लामबंदी पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम।

भागीदारी एवं आउटरीच:

यह अभियान 1 लाख से ज़्यादा जनजातीय बहुल गांवों तक पहुंचेगा और 550 ज़िलों तथा 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 20 लाख परिवर्तनकारी दिग्गजों को संगठित करेगा। यह प्रमुख सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर आधारित है, जिनमें शामिल हैं:

  • धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान
  • प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन)
  • राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने कहा: "आदि कर्मयोगी अभियान समावेशी शासन एवं जन-भागीदारी को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। सेवा, संकल्प एवं समर्पण को बढ़ावा देकर तथा जनजातीय समुदायों एवं सरकारी अधिकारियों की सहयोगात्मक भागीदारी के माध्यम से हम 1 लाख जनजातीय ग्राम-विजन 2030 का सह-निर्माण करेंगे।"

केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने कहा, "इस पहल में जमीनी स्तर पर जनजातीय विकास के लिए परिवर्तनकारी क्षमता है और यह मिशन मोड पर जनजातीय गांवों के समग्र विकास को प्राप्त करने में मदद करेगी।"

जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव श्री विभु नायर ने इस बात पर बल दिया कि, "आदि कर्मयोगी अभियान को जमीनी स्तर पर उत्तरदायी शासन को क्रियान्वित करने के लिए तैयार किया गया है। शासन प्रक्रिया प्रयोगशालाओं के माध्यम से, सभी स्तरों पर सरकारी अधिकारियों को प्रभावी परिवर्तन अग्रणी बनने के लिए संरचित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।"

जनजातीय कार्य मंत्रालय जनजातीय समुदायों, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों, नागरिक समाज और सरकारी अधिकारियों सहित सभी हितधारको से इस ऐतिहासिक पहल में सक्रिय रूप से शामिल होने का आह्वान करता है, जिससे पूरे देश में जनजातीय नेतृत्व एवं समावेशी विकास को सशक्त बनाया जा सके।

****

पीके/केसी/एके/


(Release ID: 2158062) Visitor Counter : 103