राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

Posted On: 15 AUG 2025 7:32PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है: -

हर्ष और उत्साह से भरे त्यौहार श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती  हूं।

भगवान श्री कृष्ण का जीवन और शिक्षा हमें आत्म-विकास और आत्म-साक्षात्कार की प्रेरणा देती हैं। भगवान श्री कृष्ण ने मानवता को धर्म के मार्ग पर चलकर परम सत्य की प्राप्ति का ज्ञान दिया। यह पर्व हमें योगेश्वर श्री कृष्ण द्वारा सन्निहित शाश्वत मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर आइए हम सभी भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं का अनुसरण करने और अपने समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें-

***

पीके/केसी/पीएस/एसएस  


(Release ID: 2157080)