पर्यटन मंत्रालय
भारत में चिकित्सा पर्यटन
Posted On:
07 AUG 2025 4:17PM by PIB Delhi
इस साल अप्रैल 2025 तक भारत में इलाज के लिए आने वाले विदेशी पर्यटकों (एफटीए) की कुल संख्या 1,31,856 है, जो इस अवधि के दौरान कुल एफटीए का लगभग 4.1 प्रतिशत है।
पिछले पांच वर्षों में चिकित्सा पर्यटकों के लिए शीर्ष स्रोत देशों की जानकारी अनुलग्नक में दी गई है।
चिकित्सा पर्यटन सहित पर्यटन स्थलों और उत्पादों का विकास एवं संवर्धन सम्बंधित राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा किया जाता है। मंत्रालय विभिन्न योजनाओं और पहलों के माध्यम से चिकित्सा पर्यटन सहित देश के विभिन्न पर्यटन उत्पादों का विकास और संवर्धन करके राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रयासों में सहयोग करता है।
जैसा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि चिकित्सा पर्यटन के इको-सिस्टम में अनेक सेवा प्रदाता, सुविधा प्रदाता, अस्पताल, होटल और एयरलाइन जैसी वाणिज्यिक एजेंसियां, नियामक एजेंसियां और सरकार शामिल हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, अस्पतालों, सार्वजनिक संघों और व्यापार निकायों आदि सहित 'हील इन इंडिया' को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से क्षमता निर्माण हेतु उचित उपाय करता है।
इसके अलावा, चिकित्सा उपचार के लिए विदेशी नागरिकों को भारत आने में सुविधा प्रदान करने के लिए, भारत सरकार ने 171 देशों के नागरिकों के लिए ई-मेडिकल वीज़ा/ई-मेडिकल अटेंडेंट वीज़ा सुविधा का विस्तार किया है।
राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गुजरात निम्नलिखित पहलों के माध्यम से विपणन और प्रचारात्मक सहायता प्रदान करके क्षेत्रीय कल्याण केंद्रों के साथ सहयोग करता है:
- आधिकारिक पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर गुजरात स्थित वेलनेस रिट्रीट का पंजीकरण।
- स्वास्थ्य-केंद्रित कार्यक्रमों, सेमिनारों और प्रदर्शनियों में भागीदारी।
- उद्योग के हितधारकों के लिए वेलनेस रिट्रीट केंद्रों में परिचयात्मक (एफएएम) यात्राओं का आयोजन करना।
- पर्यटन विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से वेलनेस सेंटरों का प्रचार-प्रसार।
इसके अलावा, गुजरात की चिकित्सा पहुंच निम्नलिखित उपायों के माध्यम से चिकित्सा पर्यटन को सक्रिय रूप से बढ़ावा देकर भारत की स्वास्थ्य कूटनीति में योगदान देती है:
- वैश्विक स्तर पर गुजरात की स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना और चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रदर्शन।
- अंतर्राष्ट्रीय मरीजों के लिए सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण प्रदान करना।
- वैश्विक स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों, सम्मेलनों और सेमिनारों में भाग लेना और उनकी मेजबानी करना।
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
अनुलग्नक
पिछले पांच वर्षों में चिकित्सा पर्यटकों के लिए शीर्ष स्रोत देश
एस. न.
|
देश
|
चिकित्सा उद्देश्य के लिए विदेशी पर्यटकों का आगमन (एफटीए)
|
2020
|
2021
|
2022
|
2023
|
2024
|
1
|
बांग्लादेश
|
99,155
|
1,86,633
|
3,26,805
|
4,99,951
|
4,82,336
|
2
|
इराक
|
16,647
|
15,357
|
30,701
|
28,758
|
32,008
|
3
|
सोमालिया
|
1,712
|
3,847
|
1,006
|
15,947
|
11,717
|
4
|
ओमान
|
4,328
|
7,610
|
11,121
|
13,397
|
10,431
|
5
|
उज़्बेकिस्तान
|
1,712
|
3,847
|
6,768
|
7,081
|
8,921
|
|
चिकित्सा प्रयोजन के लिए कुल एफटीए
|
1,82,945
|
3,23,748
|
4,74,798
|
6,59,356
|
6,44,387
|
स्रोत: आव्रजन ब्यूरो
****
पीके/केसी/वीके/एसवी
(Release ID: 2153839)
Visitor Counter : 10