लोकसभा सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

लोक सभा अध्यक्ष ने श्री के.एस. हेगड़े को पुष्पांजलि अर्पित की


संसद सदस्यों ने श्री के.एस. हेगड़े को श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted On: 11 JUN 2025 3:08PM by PIB Delhi

नई दिल्ली, 11 जून 2025: लोक सभा अध्यक्ष, श्री ओम बिरला ने आज पूर्व लोक सभा अध्यक्ष, श्री के.एस. हेगड़े की जयंती पर संविधान सदन में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राज्य सभा के उपसभापति, श्री हरिवंश; संसद सदस्यों, पूर्व संसद सदस्योंलोक सभा के महासचिव, श्री उत्पल कुमार सिंह; राज्य सभा के महासचिव, श्री पी.सी. मोदी तथा लोक सभा और राज्य सभा सचिवालयों के अधिकारियों ने भी श्री हेगड़े को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री के.एस. हेगड़े एक सुविख्यात सांसद और प्रतिष्ठित विधिवेत्ता थे। वे पहली बार 1952 में राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए और 1957 तक सदन के सदस्य रहे।  तत्कालीन मैसूर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अपनी नियुक्ति के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। बाद में, उन्होंने दिल्ली और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। 1967 में, उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया, जहाँ वे 30 अप्रैल 1973 को त्यागपत्र देने तक अपनी सेवाएँ देते रहे । 1977 में, श्री हेगड़े बैंगलोर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से छठी लोक सभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए । 21 जुलाई 1977 को, डॉ. नीलम संजीव रेड्डी द्वारा त्यागपत्र दिए जाने के बाद, श्री हेगड़े को लोक सभा का अध्यक्ष चुना गया। जनवरी 1980 में अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद, श्री हेगड़े कर्नाटक में अपने पैतृक स्थान पर बस गए। श्री हेगड़े का निधन 24 मई 1990 को हुआ।

लोक सभा सचिवालय द्वारा श्री के.एस. हेगड़े के जीवन परिचय पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित एक पुस्तिका गणमान्य व्यक्तियों को भेंट की गई।

***

AM


(Release ID: 2135651) Visitor Counter : 4