आयुष
azadi ka amrit mahotsav

योग पोर्टल पर पंजीकरण की संख्या 50,000 के पार, राष्ट्रीय वेलनेस अभियान को बढ़ावा


राजस्थान में 11,000 से अधिक संगठनों का पंजीकरण

राष्ट्रव्यापी लहर के तहत संस्थान, कॉर्पोरेट और समुदाय मिल कर काम कर रहे हैं

प्रविष्टि तिथि: 10 JUN 2025 4:45PM by PIB Delhi

भारत के नेतृत्व में समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने में प्रभावी रुप से 21 जून को 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम (योग संगम) ऐतिहासिक उपलब्धि है। देश भर से 50,000 से अधिक संगठनों ने 21 जून 2025 को सुबह 6:30 बजे से 7:45 बजे तक  आयोजित होने वाले योग संगम की मेजबानी के लिए पंजीकरण कराया है। यह सामूहिक भागीदारी के लिए एक नया मानक है।

राजस्थान में योग संगम 2025 के लिए 11,000 से अधिक संगठनों ने पंजीकरण कराया है। ये संख्या अन्य सभी राज्यों में किए गये पंजीकरणों में सबसे अधिक है। इस उल्लेखनीय भागीदारी के बाद तेलंगाना का स्थान है जहां 7,000 से अधिक पंजीकरण हुए हैं। मध्य प्रदेश में करीब 5,000 पंजीकरण हुए हैं।

इस वर्ष का विषय है 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' जो एकता और स्वास्थ्य के लिए सार्वभौमिक आह्वान की प्रतिध्वनि है। आईआईटी, आईआईएम और केंद्रीय विश्वविद्यालयों जैसे प्रमुख संस्थान, कई कॉरपोरेट और निजी हितधारक सक्रिय रूप से पंजीकरण कर रहे हैं और वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित कर रहे हैं।

इस वर्ष का समारोह पिछले संस्करणों के सफल विकेन्द्रीकृत मॉडल पर आधारित है और इसमें आयुष मंत्रालय योग संगम पोर्टल: Yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam के माध्यम से सार्वजनिक सहभागिता को बढ़ा रहा है।

 

योग संगम में भाग लेने की प्रक्रिया :

  1. https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर जाएं
  2. अपने समूह या संगठन को पंजीकृत करें
  3. 21 जून 2025 की सुबह 6:30 बजे से 7:45 बजे तक योग सत्र आयोजित करें
  4. आधिकारिक प्रशंसा प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए कार्यक्रम के बाद भागीदारी विवरण अपलोड करें

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक लाख से ज़्यादा स्थानों पर योग संगम 2025 का आयोजन होने की आशा है। आयुष मंत्रालय नागरिकों, संस्थाओं और समुदायों को भारत के शाश्वत ज्ञान के इस वैश्विक उत्सव में एक साथ भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। आइए एक स्वस्थ, अधिक सामंजस्यपूर्ण दुनिया के लिए हम एक साथ चलें, एक साथ सांस लें और एक साथ आगे बढ़ें।

 

***

एमजी/केसी/वीके/केएस
 


(रिलीज़ आईडी: 2135431) आगंतुक पटल : 184
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam