प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में दिव्य राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा पर सभी को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 05 JUN 2025 6:33PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में दिव्य राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि दिव्य राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा सभी राम भक्तों को श्रद्धा और आनंद से भर देने वाली है।

उन्होंने यह भी कामना की है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम सभी देशवासियों को सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य प्रदान करें।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा;

"
प्रभु
श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या एक और गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनी है। भव्य-दिव्य राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा का ये पावन अवसर समस्त रामभक्तों को श्रद्धा और आनंद से भावविभोर करने वाला है। मेरी कामना है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम सभी देशवासियों को सुख-समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद दें।

जय सियाराम !"

 

***************

 

एमजी/आरपी/केसी/एमकेएस


(रिलीज़ आईडी: 2134325) आगंतुक पटल : 25
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam