कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 04.06.2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 13वीं पेंशन अदालत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे


लंबे समय से लंबित 415 पारिवारिक पेंशन शिकायतों का निवारण किया जाएगा

शिकायतों का तेजी से समाधान सुनिश्चित करने तथा पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए सम्मान और वित्तीय सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता

Posted On: 03 JUN 2025 6:20PM by PIB Delhi

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 04.06.2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में पारिवारिक पेंशनविषय पर 13वीं पेंशन अदालत का आयोजन करेगा। 19 विभागों तथा मंत्रालयों के पारिवारिक पेंशन मामलों से सम्बंधित 415 शिकायतों को निवारण के लिए अदालत में सुनवाई की जानी प्रस्तावित है। विभागवार सूची नीचे दी गई है:

क्र. सं.

सम्बंधित मंत्रालय/विभाग

लम्बित

1.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (आयकर)

3

2.

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड

2

3.

कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग

1

4.

वाणिज्य कर विभाग

1

5.

रक्षा वित्त विभाग

8

6.

रक्षा उत्पादन विभाग

1

7.

रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग

1

8.

भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग

62

9.

व्यय विभाग

1

10.

वित्तीय सेवा विभाग (बैंकिंग प्रभाग)

12

11.

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग

1

12.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन

3

13.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय

2

14.

विदेश मंत्रालय

1

15.

गृह मंत्रालय

40

16.

आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय

1

17.

 

 

18.

रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड)

5

  1.  

 

 

20.

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का कार्यालय

2

21.

पीसीडीए(पी) प्रयागराज

268

कुल

415

 

इसका उद्देश्य पुरानी और लंबे समय से लंबित शिकायतों का समाधान करना है। इससे पेंशनभोगियों को पारिवारिक पेंशन शुरू होने में देरी के कारण भारी बकाया के रूप में हो या प्रक्रियागत देरी के कारण पेंशन का सही तरीके से प्रसंस्करण और वितरण न किये जाने की स्थिति में उनके उचित हक का भुगतान करने में सुविधा होगी।

***

एमजी/केसी/वीके/एसके


(Release ID: 2133628)