निर्वाचन आयोग
azadi ka amrit mahotsav

राज्य सभा के असम और तमिलनाडु से निर्वाचित सदस्‍यों का कार्यकाल 14.06.2025 और 24.07.2025 को पूरा होने के कारण द्विवार्षिक चुनाव

प्रविष्टि तिथि: 26 MAY 2025 2:08PM by PIB Delhi

असम और तमिलनाडु से निर्वाचित राज्य सभा के 08 सदस्यों का कार्यकाल जून-जुलाई, 2025 में पूरा होने वाला है। निम्नलिखित विवरण में इसकी जानकारी दी गई है: -

क्र.सं.

राज्य

सीटों की संख्या

सदस्य का नाम (श्री/श्रीमती/सुश्री)

कार्यकाल पूरा होने की तिथि

1)

असम

2

मिशन रंजन दास

14.06.2025

बीरेन्द्र प्रसाद बैश्य

2)

तमिलनाडु

6

डॉ. अंबुमणि रामदास

24.07.2025

थिरु. एम. षणमुगम

थिरु. एन. चंद्रशेखरन

थिरु. एम. मोहम्मद अब्दुल्ला

थिरु. पी. विल्सन

थिरु. वाइको

 

2. अब, भारत निर्वाचन आयोग ने निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार असम और तमिलनाडु से राज्य सभा के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराने का निर्णय लिया है-

क्र.सं.

कार्यक्रम

दिन एवं तिथियां

 

अधिसूचना जारी करना

02 जून , 2025 (सोमवार)

 

नामांकन करने की अंतिम तिथि

09 जून , 2025 (सोमवार)

 

नामांकनों की जांच

10 जून , 2025 (मंगलवार)

 

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि

12 जून , 2025 (गुरुवार)

 

मतदान की तिथि

19 जून, 2025 (गुरुवार)

 

मतदान की अवधि

09:00 पूर्वाह्न- 04:00 अपराह्न

 

मतों की गिनती

19 जून , 2025 (गुरुवार) शाम 05:00 बजे

 

वह तिथि जिसके पहले चुनाव पूरा हो जाएगा

23 जून , 2025 (सोमवार)

3. आयोग ने निर्देश दिया है कि मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराए गए पूर्व-निर्धारित विनिर्देश के एकीकृत बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही उपयोग किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में उपरोक्त चुनावों में किसी अन्य पेन का उपयोग नहीं किया जाएगा।

4. स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर चुनाव प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी के लिए पर्याप्त उपाय किए जाएंगे।

5. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी कोविड-19 के व्यापक दिशानिर्देश, जो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, का, जहां भी लागू हो, संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी व्यक्तियों द्वारा पालन किया जाना चाहिए।

***

एमजी/केसी/जेके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2131276) आगंतुक पटल : 36
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Tamil