अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन ने कोच्चि से हज 2025 की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई


सरकार हज यात्रियों की सुविधा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है: श्री जॉर्ज कुरियन

प्रविष्टि तिथि: 16 MAY 2025 7:57PM by PIB Delhi

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन ने आज कोच्चि से हज 2025 के लिए हज यात्रियों की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई। आरोहण स्‍थल या एम्बार्केशन पॉइंट पर हज यात्रियों को संबोधित करते हुए श्री कुरियन ने उन्हें निर्विघ्‍न, सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001REPK.jpg

श्री कुरियन ने हजयात्रियों को आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार हजयात्रा के दौरान उनकी सुविधा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूतावास और सऊदी अधिकारियों के साथ तालमेल से चिकित्सा सहायता और लॉजिस्टिक्‍स सहायता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि हजयात्रा को परेशानी मुक्त बनाया जा सके।”

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0022564.jpg

हजयात्रियों से बातचीत के दौरान श्री कुरियन ने हज यात्रा को और अधिक समावेशी और कुशल बनाने के लिए सरकार की ओर से जारी प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस वर्ष शुरु किए गए आवेदन प्रक्रिया का डिजिटलीकरण, चयन में पारदर्शिता बढ़ाना और एम्बार्केशन पॉइंट पर सुविधाओं में सुधार जैसे महत्वपूर्ण सुधारों ने हज प्रक्रिया को देश भर के नागरिकों के लिए और अधिक सुलभ बना दिया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003HCUS.jpg

रवाना हो रहे हजयात्रियों ने इन सुधारों के लिए केंद्र सरकार की व्‍यापक सराहना की। बेहतर बुनियादी ढांचे, डिजिटल नवाचारों और अन्य सुधारों के साथ उम्‍मीद है कि हज 2025, हजयात्रियों की इस पवित्र यात्रा में एक और उपलब्धि साबित होगा ।

***

एमजी/आरपीएम/केसी/आरके


(रिलीज़ आईडी: 2129227) आगंतुक पटल : 36
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Telugu , Malayalam