राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर महामहिम राष्ट्रपति की शुभकामनाएँ

प्रविष्टि तिथि: 11 MAY 2025 6:04PM by PIB Delhi

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है: -

“बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देती हूँ।

करुणा के प्रतीक भगवान बुद्ध का अहिंसा, प्रेम और करुणा का अमर संदेश समस्त मानवता के कल्याण का मूल मंत्र है। उनके आदर्शों से समानता, सद्भाव और सामाजिक न्याय जैसे शाश्वत मूल्यों में हमारी आस्था प्रबल होती है। उनकी शिक्षाएँ हम सबको नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन जीने के लिए प्रेरित करती हैं।

आइए, हम सब भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।”

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक कीजिए -

***

 

एमजी/आरपीएम/केसी/आरके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2128173) आगंतुक पटल : 30
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Malayalam