सूचना और प्रसारण मंत्रालय
“दुनिया भर में दिलों को छूने वाली कहानियाँ” – वेव्स 2025 ने कहानी कहने के भविष्य पर वैश्विक संवाद को आगे बढ़ाया
वेव्स 2025 में स्ट्रीमिंग, सिनेमा और साहित्य का मिलन
Posted On:
02 MAY 2025 7:40PM
|
Location:
PIB Delhi
पहली वेव्स 2025 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन “दुनिया भर में दिलों को छूने वाली कहानियाँ” पर पैनल चर्चा में वक्ताओं का एक असाधारण समूह था : नेशनल जियोग्राफ़िक सोसाइटी में मुख्य स्टोरीटेलिंग अधिकारी कैटलिन यार्नल; द वॉल्ट डिज़नी कंपनी में ईवीपी और कॉर्पोरेट विकास प्रमुख जस्टिन वारब्रुक; अमेज़ॅन प्राइम वीडियो में अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केली डे; बीबीसी स्टूडियो एशिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक फिल हार्डमैन; भारत के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्देशकों में से एक राजकुमार हिरानी; और मॉडरेटर के रूप में थे बेस्टसेलिंग लेखक और राजनयिक अमीश त्रिपाठी।

इस सत्र में वैश्विक मीडिया, मनोरंजन और साहित्यिक परिदृश्यों से दूरदर्शी प्रमुखों और मास्टर स्टोरीटेलर्स को कहानी कहने की परिवर्तनकारी शक्ति का पता लगाने के लिए एक साथ लाया गया। स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म और प्रसारण दिग्गजों से लेकर सिनेमा और साहित्य तक, पैनलिस्टों ने इस बारे में अंतर्दृष्टि साझा की कि कैसे आकर्षक कथाएँ सीमाओं को पार कर सकती हैं, संस्कृतियों को आकार दे सकती हैं और दुनिया भर के लोगों को जोड़ सकती हैं। चर्चा में वैश्विक कहानी कहने को प्रेरित करने वाली रणनीतिक, रचनात्मक और भावात्मक शक्ति और धारणाओं, संस्कृतियों और सामाजिक परिवर्तन पर इसके गहन प्रभाव के बारे में बताया गया।

नेशनल जियोग्राफ़िक की कैथलिन यार्नल दुनिया भर के दर्शकों को जोड़ने के लिए विज्ञान, खोज और विसुअल स्टोरीटेलिंग को आपस में जोड़ने वाली शक्तिशाली कथाएँ बनाने की रणनीतिक दृष्टि का नेतृत्व करती हैं। चर्चा में उन्होंने स्टोरीटेलिंग में प्रामाणिकता और उत्कृष्टता के महत्व पर बल दिया और ऐसी सामग्री तैयार करने में शामिल चुनौतियों और अवसरों दोनों के बारे में बताया।
वॉल्ट डिज़नी के जस्टिन वॉरब्रुक ने भारतीय बाज़ार को सर्वोच्च प्राथमिकता वाला और इसे दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला और सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले मीडिया और मनोरंजन बाज़ारों में से एक बताया। उन्होंने भारतीय कंपनियों के साथ डिज़नी के सहयोग के बारे में बताया की कैसे इस तरह की साझेदारी संस्कृतियों को जोड़ने और स्टोरीटेलिंग के माध्यम से वैश्विक दर्शकों को एक साथ लाने में मदद कर रही है।
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के केली डे वैश्विक विस्तार और कंटेंट रणनीति की देखरेख करती हैं, जो महाद्वीपों के दर्शकों के लिए विविध और स्थानीय कहानियों को लाने के लिए काम करती हैं। जब उनसे पूछा गया कि प्लेटफ़ॉर्म कैसे निर्धारित करता है कि घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में कौन सी कहानियाँ वित्तीय रूप से सफल होती हैं, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई निर्धारित एल्गोरिथ्म नहीं है - सफलता मज़बूत कहानी कहने, स्थानीय दर्शकों को समझने और सही प्रारूप और शैलियों को चुनने में निहित है।
बीबीसी स्टूडियो, एशिया के फिल हार्डमैन एशियाई दर्शकों के लिए तैयार प्रीमियम ब्रिटिश कंटेंट का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कंटेंट की स्थायी शक्ति के बारे में बात की, शिक्षित करने और सूचित करने के बीबीसी के मुख्य मिशन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान मिशन के साथ सार्थक कहानियों को खोजने और साझा करने पर दृढ़ता से बना हुआ है।
देश के सबसे उम्दा फिल्म निर्देशकों में से एक राजकुमार हिरानी भावनात्मक रूप से शक्तिशाली और सामाजिक रूप से प्रभावशाली फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, जो भारत और दुनिया भर में दर्शकों को पसंद आती हैं। चर्चा में, उन्होंने बताया कि कहानी सुनाना स्वाभाविक रूप से व्यक्तिपरक है - जो व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न होता है। उन्होंने एआई की क्षमता पर कहा की ये फिल्म निर्माताओं के लिए रचनात्मकता और स्टोरीटेलिंग के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है।
बेस्टसेलिंग लेखक और राजनयिक अमीश त्रिपाठी अपनी कहानी कहने में पौराणिक कथा और सांस्कृतिक गहराई का एक अनूठा मिश्रण लाते हैं। मॉडरेटर के रूप में, उन्होंने पैनल चर्चा का कुशलतापूर्वक मार्गदर्शन किया, विविध दृष्टिकोणों को जोड़ते हुए और सीमाओं के पार लोगों को जोड़ने के लिए कहानियों की सार्वभौमिक शक्ति पर बल दिया।
* * *
एमजी/आरपी/केसी/एसके
Release ID:
(Release ID: 2126391)
| Visitor Counter:
166