अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव सऊदी अरब में इस वर्ष की हज यात्रा के लिए चल रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे

Posted On: 09 APR 2025 12:12PM by PIB Delhi

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्रशेखर कुमार, संयुक्त सचिव सीपीएस बख्शी के साथ 8 अप्रैल 2025 को जेद्दा पहुंचे।

उनकी यात्रा का उद्देश्य इस वर्ष की हज यात्रा के लिए चल रही तैयारियों की गहन समीक्षा करना है।

इन दोनों लोगों की यह यात्रा देश के हज यात्रियों के लिए निर्बाध और सुव्यवस्थित तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

हज यात्रा इस वर्ष जून की शुरुआत में होने वाली है।

***

एमजी/केसी/आईएम/वाईबी           


(Release ID: 2120329)