युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़णवीस कल महाराष्ट्र के पुणे में 'जय शिवाजी जय भारत' पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे
छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत का सम्मान करने के लिए 20, 000 से अधिक एमवाई भारत युवा स्वयंसेवक इस पदयात्रा में हिस्सा होंगे
इसी तरह की और पदयात्राएं महाराष्ट्र के सभी 36 जिलों में एक साथ आयोजित की जाएंगी
Posted On:
18 FEB 2025 2:40PM by PIB Delhi
केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फड़णवीस 19 फरवरी, 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र के पुणे में 20,000 एमवाई भारत युवा स्वयंसेवकों के साथ 'जय शिवाजी जय भारत' पदयात्रा करेंगे। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री श्री अजीत पवार, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे, केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल सहित राज्य के अन्य मंत्री, सांसद, विधायक/विधान परिषद के सदस्य भी इस पदयात्रा में शामिल होंगे।
यह ऐतिहासिक आयोजन छत्रपति शिवाजी महाराज की स्थायी विरासत का सम्मान करेगा और उनके नेतृत्व, वीरता तथा साहस का जश्न मनाएगा, जो विकसित भारत को प्रेरित करता रहेगा।

यह पदयात्रा लगभग 4 किलोमीटर का मनोरम मार्ग तय करेगी, जो सीओईपी कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर फर्ग्यूसन कॉलेज पर समाप्त होगी। पहली बार इतने बड़े स्तर पर की जा रही यह पदयात्रा राज्य के सभी 36 जिलों में एक साथ आयोजित की जाएगी, जिसमें युवा, स्थानीय नेता और नागरिक एक साथ हिस्सा ले रहे हैं।
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की भावना को गहरा करने के लिए, महाराष्ट्र के सभी जिलों में पदयात्रा-पूर्व कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें निम्नलिखित गतिविधियां शामिल थीं:
- छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमाओं और ऐतिहासिक स्थलों पर सफाई अभियान
- शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले योग सत्र
- छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और नेतृत्व पर अतिथि व्याख्यान
- उनकी विरासत को उजागर करने वाली प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम
महाराष्ट्र में 'जय शिवाजी जय भारत' पदयात्रा-पूर्व कार्यक्रम गतिविधियां

|

|
चित्र 1: नासिक जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थल पर सफाई गतिविधियां
|
चित्र 2: नांदेड़ जिले में जीवंत सांस्कृतिक जुलूस
|

|

|
चित्र 3: धाराशिव जिले में उत्सव जुलूस
|
चित्र 4: पुणे जिले में स्वच्छता अभियान
|

|

|
छवि 5 : छत्रपति संभाजी नगर जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर नाटक का आयोजन
|
चित्र 6 : छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर चंद्रपुर जिले में दिये गये व्याख्यान
|
महाराष्ट्र के पुणे में 'जय शिवाजी जय भारत' पदयात्रा संविधान के 75 वर्ष पूरे होने तथा भारत की जीवंत सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाने के लिए आयोजित 24 पदयात्राओं की श्रृंखला में यह छठी पदयात्रा होगी। पूरे वर्ष देश भर में इसी तरह के आयोजन होंगे, जिससे देशभक्ति और भारत की समृद्ध विरासत से गहरे जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा।
मंत्रालय पूरे भारत के युवाओं को एमवाई भारत पोर्टल ( www.mybharat.gov.in ) पर पंजीकरण करके भाग लेने और छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत और एकजुट तथा आत्मनिर्भर भारत हेतु उनके विजन का सम्मान करने के लिए इस गौरव मार्च में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है।
***
एमजी/केसी/आईएम/एचबी
(Release ID: 2104352)