प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने पंजाब केसरी लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 28 JAN 2025 1:17PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब केसरी लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"समस्त देशवासियों की ओर से भारत माता के कर्मठ सपूत पंजाब केसरी लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। आज़ादी के आंदोलन के इस महानायक ने विदेशी हुकूमत से लोहा लेते हुए उन्होंने अपने जीवन का बलिदान कर दिया। मातृभूमि के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव हमेशा श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा।"

****

एमजी/आरपी/केसी/पीसी/एसके    


(रिलीज़ आईडी: 2096931) आगंतुक पटल : 259
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam