लोकसभा सचिवालय
लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने लोहड़ी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
प्रविष्टि तिथि:
12 JAN 2025 8:29PM by PIB Delhi
लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने लोहड़ी की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा:
"सभी देशवासियों को लोहड़ी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
फसल कटाई का यह त्यौहार प्रकृति की कृपा और किसानों की कड़ी मेहनत एवं समर्पण का उत्सव है।
मैं कामना करता हूँ कि लोहड़ी का यह पर्व हमारे घरों में उत्सव, खुशियाँ और समृद्धि लाए तथा हमारे राष्ट्र में विकास और प्रगति हो।"
************
एमजी/केसी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2092328)
आगंतुक पटल : 352