राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत के राष्ट्रपति ने श्रीलंका के राष्ट्रपति की मेजबानी की


श्रीलंका के सतत आर्थिक विकास के लिए श्रीलंका सरकार के प्रयासों का भारत समर्थन करना जारी रखेगा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

प्रविष्टि तिथि: 16 DEC 2024 9:46PM by PIB Delhi

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम श्री अनुर कुमार दिसानायक का आज (16 दिसंबर, 2024) राष्ट्रपति भवन में स्‍वागत किया। उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति के सम्मान में भोज का भी आयोजन किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Presidentpic01161220243C2O.JPG

राष्ट्रपति दिसानायक और उनके प्रतिनिधिमंडल का राष्ट्रपति भवन में स्वागत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें श्रीलंका में हाल के राष्ट्रपति और संसदीय चुनावों में जीत के लिए बधाई दी।

राष्ट्रपति ने कहा कि श्रीलंका भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति और सागर विजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि करीबी और भरोसेमंद भागीदार के रूप में, श्रीलंका के सतत आर्थिक विकास के लिए श्रीलंका सरकार के प्रयासों का भारत समर्थन करना जारी रखेगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Presidentpic0216122024907E.JPG

राष्ट्रपति को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि आज अपनाया गया संयुक्त वक्तव्य बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि श्रीलंका के साथ भारत की व्यापक विकास सहायता साझेदारी श्रीलंका की प्राथमिकताओं और जरूरतों पर आधारित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत के निवेश-नेतृत्व से आर्थिक सुधार और स्थिरता में मदद मिलेगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Presidentpic0316122024NTCI.JPG

राष्ट्रपति ने यह भी याद किया कि हमारे लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंध हमारे द्विपक्षीय सहयोग का मौलिक और पोषित तत्व हैं।

दोनों नेताओं ने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने, दोनों देशों के लोगों की शांति और समृद्धि के लिए गति प्रदान करेगी।

राष्ट्रपति का भाषण देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें -

***

एमजी/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2086714) आगंतुक पटल : 99
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi , Tamil , Malayalam