प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

जल जीवन मिशन, विशेष रूप से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहा है : प्रधानमंत्री

प्रविष्टि तिथि: 12 DEC 2024 10:24AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री ने आज कहा कि जल जीवन मिशन, विशेष रूप से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि घर पर ही स्वच्छ जल की उपलब्धता होने से महिलाएं अब कौशल विकास और आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं।

एक्स पर एक वीडियो पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा:

यह एक अच्छा परिदृश्य है कि किस प्रकार से जल जीवन मिशन महिला सशक्तिकरण को विशेष रूप से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में आगे बढ़ा रहा है। अपने घर में ही स्वच्छ जल की उपलब्धता होने से महिलाएं अब कौशल विकास और आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं।

*******

एमजी/केसी/एसएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2083578) आगंतुक पटल : 353
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam