पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
                
                
                
                
                
                    
                    
                        केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने इतालवी मंत्री से मुलाकात की, मजबूत समुद्री सहयोग का संकल्प व्यक्त किया
                    
                    
                        
पोत परिवहन मंत्री श्री सोनोवाल ने इतालवी नौसेना जहाज ‘अमेरिगो वेस्पूची’ और मुंबई बंदरगाह के इंदिरा डॉक पर इटली के आदर्श गांव का दौरा किया
श्री सर्बानंद सोनोवाल ने इटली से गुजरात में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) के लिए सहयोग करने का आहवान किया
                    
                
                
                    Posted On:
                30 NOV 2024 8:25PM by PIB Delhi
                
                
                
                
                
                
                केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज यहां भारत और इटली के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करने के प्रयास के तहत इटली सरकार के उद्यम मंत्री, एडोल्फो उर्सो से मुलाकात की। यह बैठक मुंबई बंदरगाह के इंदिरा डॉक पर इतालवी नेवी स्कूल शिप  द अमेरिगो वेस्पूची के डॉकिंग के मौके पर हुई। श्री सोनोवाल ने श्री उर्सो के साथ इटली के एक आदर्श गांव ‘विलेजियो इटालिया, का दौरा भी किया और वहां प्रदर्शित संस्कृति का अवलोकन किया।
 
इस अवसर पर बोलते हुए, केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “यह बेहद संतुष्टि का क्षण है कि दोनों देश, भारत और इटली, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सक्षम नेतृत्व में, दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ा है क्योंकि इटली व्यापार, बुनियादी ढांचे, ऑटोमोबाइल और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय पैठ के साथ भारत के शीर्ष व्यापारिक भागीदारों में से एक बना हुआ है। आज, हम रणनीतिक साझेदारी का लाभ उठा रहे हैं क्योंकि हम साइबर सुरक्षा, नवाचार, रक्षा, बाहरी अंतरिक्ष, हरित अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा और संक्रमण के साथ-साथ नीली अर्थव्यवस्था (ब्लू इकोनॉमी) जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। बढ़ते व्यापारिक संबंधों को देखते हुए, यह महत्वपूर्ण है कि हमें दोनों देशों के लिए आर्थिक संपदा का दोहन करने के लिए अपने समुद्री सहयोग को मजबूत करना चाहिए। हम जानते हैं कि कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड पहले से ही जहाज निर्माण के क्षेत्र में फिनकैंटिएरी के साथ मिलकर काम कर रहा है। हम अधिक संभावित सहयोग की तलाश करने और उन अवसरों का पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिससे हमारे द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मजबूत करने में नीली अर्थव्यवस्था (ब्लू इकोनॉमी) की समृद्ध क्षमता का दोहन हो सके।”

उद्घाटन सत्र में बोलते हुए, केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) के लिए समर्थन एवं सहयोग का भी अनुरोध किया, जिसे गुजरात के लोथल में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्ल्यू) द्वारा बनाया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे समुद्री विशेषज्ञता के साथ-साथ इटली की सांस्कृतिक शक्ति इस समुद्री संग्रहालय को और अधिक मूल्यवान बना सकती है।

गोदी केन्द्र पर एक इतालवी गांव बनाया गया था, जहां उपरोक्त जहाज को सर्वोत्तम इतालवी रचनात्मकता और शिल्प कौशल का प्रदर्शन करने के लिए खड़ा किया गया था। विलागी इटालिया में, 'वी आर सी' प्रदर्शनी, एक्सपो लियोनार्डो, गियोटो एक्सपीरियंस, द आर्ट ऑफ जागो, सैनरेमो फेस्टिवल आदि जैसी कई प्रदर्शनियां प्रदर्शित की जायेंगी। इसके अलावा, पर्यटक ‘दुनिया का सबसे खूबसूरत जहाज’ कहे जाने वाले वेस्पूची का भी दौरा कर सकते हैं, जो दुनिया भर में यात्रा कर रहा है।
 
भारत और इटली समुद्री व्यापार के क्षेत्र में एक स्वस्थ संबंध साझा करते हैं और एमबीपीए इटली से/के लिए स्टील, ऑटोमोबाइल, प्रोजेक्ट कार्गो, आदि जैसे एक्जिम कार्गो को संभालता है। एक इतालवी फ्लैग क्रूज जहाज एम. वी. कोस्टा सेरेना को होम पोर्ट किया गया था और वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान, एमबीपीए पर इस जहाज की 20 कॉलें थीं। मुंबई पोर्ट अथॉरिटी भारत का दूसरा सबसे पुराना प्रमुख बंदरगाह है। मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने अपने अस्तित्व के 151 साल पूरे कर लिए हैं।

अमेरिगो वेस्पूची इतालवी नौसेना का एक लंबा जहाज है जिसका नाम खोजकर्ता अमेरिगो वेस्पूची के नाम पर रखा गया है। इस जहाज को मई 1931 के दौरान 100.5 मीटर की लंबाई, 15.56 मीटर की बीम और 7 मीटर के ड्राफ्ट के साथ उतारा किया गया था। इस जहाज के प्रणोदन में 26 पाल, 2 डीजल जनरेटर इंजन और 1 विद्युत प्रणोदन इंजन शामिल हैं। यह जहाज 15 समुद्री मील (28 किलोमीटर प्रति घंटे) की गति से चल सकता है और इसमें 15 अधिकारी, 64 गैर-कमीशन अधिकारी, 185 नाविक और 130 नौसेना अकादमी कैडेट और सहायक कर्मचारी हैं। इस जहाज की दुनिया की यात्रा (वर्ल्ड टूर) 2023-2025 के हिस्से के रूप में, इसने संयुक्त राज्य अमेरिका में लॉस एंजिल्स, जापान में टोक्यो, ऑस्ट्रेलिया में डार्विन, सिंगापुर का दौरा किया और अब मुंबई में है जिसके बाद यह दोहा, अबू धाबी और जेद्दा का दौरा करेगा।
 
अंतरिक्ष एवं नीली अर्थव्यवस्था पर उद्घाटन सत्र में सुशील कुमार सिंह, आईआरएसएमई, अध्यक्ष, एमबीपीए, राजेश कुमार सिन्हा, आईएएस, अतिरिक्त सचिव, एमओपीएसएंडडब्ल्यू, भारत सरकार एवं आदेश तितरमारे, आईएएस, उपाध्यक्ष, एमबीपीए, एडीएम ने भी भाग लिया। इस अवसर पर इतालवी नौसेना के एंटोनियो नटले, भारत में राजदूत एंटोनियो बार्टोली, उद्यम मंत्री के राजनयिक सलाहकार राजदूत मारियो कोस्पिटो, रक्षा मंत्री के वरिष्ठ सलाहकार राजदूत फ्रांसेस्को मारिया तालो और लुका आंद्रेओली, एडी डिडेसा सर्विजी उपस्थित थे। .
******
एमजी / केसी / आर/डीके
                
                
                
                
                
                (Release ID: 2079473)
                Visitor Counter : 191